शिक्षण एक महनीय कार्य है, लेकिन यह शारीरिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण भी है। लंबे समय तक खड़े रहना, झुकना और निरंतर मानसिक श्रम एवं तनाव शरीर को प्रभावित कर सकता है। शिक्षकों के लिए सरल योगासन उनके तनाव को कम करने एवं व्यस्त दिनचर्या में भी शरीर को सक्रिय रखने में सहायक हो सकता है।
1. ताड़ासन (Mountain Pose)
यह क्या करता है: खड़े होकर किए जाने वाले आसनों की नींव है यह आसन। यह बेहतर मुद्रा, संतुलन और ध्यान केंद्रित करने की प्रक्रिया में सुधार लाता है। यह आपको पहाड़ की तरह स्थिर, आत्मविश्वासी और मजबूत बनाता है।
कैसे करें: अपने पैरों को एक साथ रखते हुए खड़े हों, पैरों की उंगलियों को फैलाएं और अपना वजन दोनों पैरों पर समान रूप से रखें। अपनी रीढ़ को लंबा करें, जांघों को सक्रिय रखें और कंधों को धीरे से पीछे व नीचे की ओर खींचें।
इसके लिए सर्वश्रेष्ठ: कक्षा शिक्षण की अवधि के मध्य अपनी शारीरिक मुद्रा को ठीक करने और अपने मन को केंद्रित करने में सहायता के लिए।
2. भुजंगासन (Cobra Pose)
यह क्या करता है: यह छाती और पेट को पीछे की ओर खींचता है जबकि रीढ़ को मजबूत करता है। यह तनाव और थकान को कम करने में मदद करता है।
कैसे करें: पेट के बल लेट जाएं, पैरों को एक साथ रखें और हथेलियों को कंधों के नीचे जमीन पर रखें। सांस लेते हुए सिर, छाती और कंधों को जमीन से ऊपर उठाएं।
इसके लिए सर्वश्रेष्ठ: डेस्क पर बैठने के बाद छाती खोलने और रीढ़ को सक्रिय करने के लिए।
3. बालासन (Child’s Pose)
यह क्या करता है: यह आसान गहन आराम की मुद्रा के लिए है। यह मन को शांत करता है और पीठ, कमर और कंधों में तनाव को दूर करता है।
कैसे करें: घुटनों के बल बैठें, फिर अपनी एड़ियों पर वापस बैठ जाएं। अपने धड़ को जांघों के ऊपर झुकाएं और माथे को जमीन पर टिकाएं।
इसके लिए सर्वश्रेष्ठ: आराम पाने और मानसिक व शारीरिक तनाव दोनों को कम करने के लिए।

4. गर्दन और कंधे घुमाना
यह क्या करता है: ये सरल गतिविधियां गर्दन, ऊपरी पीठ और कंधों में जमा तनाव को दूर करने में बेहद प्रभावी हैं।
कैसे करें: बैठी हुई स्थिति में, धीरे से अपने सिर को एक तरफ से दूसरी तरफ घुमाएं, फिर सामने से पीछे की ओर। कंधों को ऊपर की ओर उठाएं और फिर पीछे व नीचे की ओर घुमाएं।
इसके लिए सर्वश्रेष्ठ: तुरंत तनाव मुक्ति के लिए।
5. बैठकर आगे झुकना
यह क्या करता है: इसमें गहरा खिंचाव शरीर के पूरे पिछले हिस्से को लक्षित करता है, जिसमें रीढ़, हैमस्ट्रिंग और पिंडली शामिल हैं। यह शांतिदायक है और मन को शांत करने में मदद करता है।
कैसे करें: जमीन पर बैठें और पैरों को सीधा आगे फैलाएं। सांस लेते हुए रीढ़ को लंबा करें, और सांस छोड़ते हुए कमर से आगे झुकें।
इसके लिए सर्वश्रेष्ठ: दिन की समाप्ति पर गहरे, शांतिदायक खिंचाव संबंधित अभ्यास के लिए।
निष्कर्ष
प्रतिदिन केवल 10-15 मिनट योग का अभ्यास थकान को रोक सकता है और मन को शांत व स्थिर रखने में सहायक हो सकता है। गहरी सांस लेना हमेशा याद रखें। कदम धीरे धीरे बढ़ाएं। निरंतर किए जाने वाले छोटे छोटे कार्य भी बड़े स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं।
